Hindi News

‘प्रधानमंत्री ऐसी भाषा बोल रहे तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद की जाए’, कट्टा वाले बयान पर मीसा भारती ने साधा निशाना

Written by:Saurabh Singh
Published:
मीसा भारती ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि एक तरफ तेजस्वी रोजगार और फैक्ट्रियों की बात कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री कट्टे की भाषा बोल रहे हैं।
‘प्रधानमंत्री ऐसी भाषा बोल रहे तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद की जाए’, कट्टा वाले बयान पर मीसा भारती ने साधा निशाना

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार और देश का दुर्भाग्य है कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है। मीसा ने पीएम के मुंह से निकले “कट्टा चल रहा है मोतिहारी में” वाले बयान को लेकर कड़ी आलोचना की और पूछा, “जब देश का प्रधानमंत्री ही ऐसी भाषा बोलता है, तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद की जाए?”

मीसा भारती ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि एक तरफ तेजस्वी रोजगार और फैक्ट्रियों की बात कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री कट्टे की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने रविवार को पटना में हुए पीएम के रोडशो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर भी तंज कसा। मीसा ने कहा, “बीजेपी को नीतीश कुमार नहीं, सिर्फ उनका वोटबैंक चाहिए। इसी लिए नीतीश जी रोडशो में नहीं दिखे।”

बीजेपी पर पासा फेंकने का आरोप

आरजेडी नेता ने बीजेपी पर पासा फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब सिर्फ नाम के सहयोगी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नीतीश के वोटबैंक को हथियाना चाहती है, लेकिन उन्हें खुद की जरूरत नहीं समझती।

महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

इस बीच मीसा भारती ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 2025 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “इतिहास रचा गया है। खेल प्रेमियों से अपील है कि पुरुष टीम को जितना प्यार देते हैं, महिला टीम को भी उतना ही दें।” बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews