बिहार में ‘महा-सियासी ड्रामा’! तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर ‘सीधा हमला’: अफसोस ही जताना है तो गठबंधन छोड़ो

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार पुलिस को ‘निकम्मा’ बताने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चिराग को ‘कमजोर’ बताया और सवाल उठाया कि अगर अपराध बढ़ रहे हैं तो वे गठबंधन में क्यों हैं।
बिहार में ‘महा-सियासी ड्रामा’! तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर ‘सीधा हमला’: अफसोस ही जताना है तो गठबंधन छोड़ो

पटना में शनिवार को आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर कड़ा प्रहार किया। चिराग पासवान ने बिहार पुलिस को ‘निकम्मा’ बताते हुए नीतीश सरकार की आलोचना की थी। इस पर तेजस्वी ने कहा कि चिराग खुद सरकार का हिस्सा हैं और फिर भी अपनी ही सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। तेजस्वी ने सवाल किया, “अगर अपराध इतना बढ़ चुका है, तो चिराग उसी गठबंधन में क्यों हैं? क्या कुर्सी का मोह उन्हें रोक रहा है?”

‘अपराधी सम्राट बन चुके हैं’

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में अपराध का स्तर इतना बढ़ गया है कि अपराधी खुद को ‘विजय’ और ‘सम्राट’ समझने लगे हैं। चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद इतने कमजोर हो गए हैं कि केवल मीडिया में बयान देकर अफसोस जता सकते हैं। आज बिहार में कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं रह गया है।”

मनोज झा का बयान

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने भी चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केंद्र में आप मंत्री हैं और आपकी जिम्मेदारी बड़ी है। सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात कर बिहार की सच्चाई जानने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने की मांग करनी चाहिए।”

बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल

चिराग पासवान के बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है। अब सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर भी दरार के संकेत मिलने लगे हैं। तेजस्वी और मनोज झा के बयानों ने इस विवाद को और गहरा दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews