IAS Promotion 2025 : 19 आईएएस अफसरों को तोहफा, अपर सचिव में मिली प्रोन्नति, वेतनमान भी बढ़ा, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राजेश परिमल और दिल्ली नगर निगम में प्रतिनियुक्त राकेश कुमार को भी इस प्रोन्नति का लाभ मिला है ।
IAS Promotion 2025

BIHAR IAS PROMOTION : सत्ता में दोबारा आते ही बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के 19 अफसरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। ये सभी अधिकारी राज्य असैनिक सेवा से प्रोन्नत होकर आईएएस संवर्ग में आए थे, जिन्हें अब कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (Junior Administrative Grade) में पदोन्नति दी गई है । इन अधिकारियों को वेतनमान लेवल-12 (78,800-2,09,200 रुपये) का लाभ मिलेगा और यह प्रोन्नति 2 नवंबर 2025 के प्रभाव से लागू मानी जाएगी । सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी की है।

इन 19 आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन

  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, पश्चिम चंपारण बेतिया में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पद स्थापित प्रमोद कुमार, भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव विनय कुमार, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव अभय कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के उपसचिव अमित कुमार को पदोन्नति दी गई है।
  • बिहार स्वास्थ्य सेवा एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की मुख्य महाप्रबंधक कुमारी सीमा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव डॉ महेंद्र पाल, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के प्रशासनिक पदाधिकारी रशीद कलीम अंसारी, बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक मोहम्मद मुमताज आलम।
  • सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत विजय कुमार, लघु जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव सुशांत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत मनोज कुमार रजक, जल जीवन हरियाली ग्रामीण विकास निगम के उपमिशन निदेशक रामकुमार पोद्दार, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित संयुक्त सचिव राजेश परिमल शामिल हैं।
  • बंदोबस्त पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर, समान प्रशासन विभाग में पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत धनंजय कुमार, दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त राकेश कुमार और बिहार राज्य खाद्यान्न भंडारण एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक, (आधुनिकीकरण) महाप्रबंधक के अतिरिक्त राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थापित राजमोहन झा को प्रोन्नत किया गया है।

IAS PROMOTION ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews