खेसारी लाल के समर्थन पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बिहार में खान सर कोचिंग विवाद में फिर गरमाई सियासत

खान सर और रोशन आनंद विवाद के बीच बिहार की राजनीति भी तेज हो गई है। दरअसल खेसारी लाल यादव द्वारा खान सर का समर्थन किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया चर्चा में आ गई है।
खेसारी लाल के समर्थन पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बिहार में खान सर कोचिंग विवाद में फिर गरमाई सियासत

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल इस मामले में अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खेसारी लाल यादव द्वारा खान सर का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह खान सर का समर्थन नहीं करते हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दरअसल यह मामला 2 जून घटना से जुड़ा है। बता दें कि खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से कई आरोप लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस जांच शुरू हुई तो मामला लगातार सुर्खियों में आने लगा। इसी बीच कई राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी दे दें कि पटना में हुए इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। घटना के बाद संस्थान के संस्थापक खान सर ने आरोप लगाया था कि प्रतिद्वंद्वी कोचिंग से जुड़े लोगों ने हमला किया है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि फायरिंग हुई थी या नहीं, इसकी पुष्टि जांच एजेंसियां ही कर सकती हैं।

वहीं पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई। शुरुआत में खान सर का नाम भी इसमें शामिल किया गया, जिसके बाद अदालत से उन्हें राहत मिली और गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाई गई। दूसरी ओर, पुलिस ने संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को कथित तौर पर हवा में फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद यह कार्रवाई हुई थी।

तेज प्रताप यादव ने नहीं किया खान सर का समर्थन?

दरअसल खान सर और रोशन आनंद विवाद पहले शिक्षा संस्थानों तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब इसमें राजनीतिक बयानबाजी भी जुड़ गई है। भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सार्वजनिक रूप से खान सर का समर्थन किया था। इसके बाद तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वह खान सर का समर्थन नहीं करते।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews