क्या बिहार की राजनीति में बनने वाला है नया समीकरण? तेज प्रताप यादव ने पटना में की प्रशांत किशोर से मुलाकात, पढ़ें खबर

बिहार की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल RJD नेता तेज प्रताप यादव ने पटना में जनसुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। वहीं देर रात हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
क्या बिहार की राजनीति में बनने वाला है नया समीकरण? तेज प्रताप यादव ने पटना में की प्रशांत किशोर से मुलाकात, पढ़ें खबर

बिहार की राजनीति में अचानक एक नई हलचल देखने को मिली है। दरअसल तेज प्रताप यादव ने पटना में प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात प्रशांत किशोर के आवास पर हुई और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली है। वहीं इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बिहार में आने वाले समय को लेकर राजनीतिक हलचल पहले से ही तेज है।

दरअसल दोनों नेताओं को अब तक अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर देखा जाता रहा है इसलिए उनकी यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बातचीत के दौरान जनहित के मुद्दों, राज्य की राजनीति की दिशा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक के बाद दोनों नेताओं की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने इस मुलाकात का जिक्र जरूर किया है।

यह मुलाकात क्यों है इतनी अहम?

दअरसल यह मुलाकात सिर्फ एक सामान्य बैठक नहीं मानी जा रही है। बता दें कि दोनों नेताओं की विचारधारा अलग-अलग रही है इसलिए उनकी बातचीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं प्रशांत किशोर लंबे समय तक देश के कई बड़े चुनाव अभियानों से जुड़े रहे और अब अपने जनसुराज अभियान के जरिए बिहार में नई राजनीतिक पहल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा

वहीं इस मुलाकात के बाद बिहार में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही हैं। दरअसल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर इस बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि बातचीत के दौरान जनता की उम्मीदों और बदलते राजनीतिक माहौल पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews