तेजस्वी यादव का NDA पर तंज, बोले- आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

तेजस्वी यादव का NDA पर तंज, बोले- आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर जमकर निशाना साधा। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और मौजूदा सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।”


वोटर अधिकार यात्रा को बताया ऐतिहासिक

तेजस्वी यादव ने अपनी वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। “बीजेपी और चुनाव आयोग की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। अब लोग बदलाव चाहते हैं और जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा।”


“पढ़ाई-दवाई की व्यवस्था चौपट”

राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “गरीबी, भ्रष्टाचार, पलायन, उद्योगों की कमी से लोग परेशान हैं। न कोई शुगर मिल चालू है, न जूट मिल। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी खराब है। पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।”


“जनता देगी मुंहतोड़ जवाब”

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता खटारा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा, “बिहार में अब बदलाव की बयार चल रही है। जनता नई सोच और नए बिहार की ओर बढ़ रही है।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews