‘जनता हारी, सिस्टम जीता..’ बिहार चुनाव नतीजों पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, चिराग पासवान ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और फिर राज्य की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और नतीजों को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि हालिया चुनाव में ‘जनता’ हारी और ‘सिस्टम’ जीता।
‘जनता हारी, सिस्टम जीता..’ बिहार चुनाव नतीजों पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, चिराग पासवान ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे अब करीब डेढ़ महीने बाद पटना लौटे हैं। जहां उन्होंने आते ही पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के साथ-साथ राज्य की मौजूदा सरकार और उसके फैसलों पर भी बात की

तेजस्वी ने सबसे पहले सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और फिर राज्य की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और नतीजों को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि हालिया चुनाव में ‘जनता’ हारी और ‘सिस्टम’ जीता। उन्होंने लोगों के लोकतंत्र को मनी सिस्टम और मशीन सिस्टम में बदल दिया है।

तेजस्वी ने कहा कि सब जानते हैं कि नई सरकार कैसे बनी, फिर भी हम मौजूदा सरकार के पहले 100 दिनों के फैसलों और पॉलिसी पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। हम देखेंगे कि माताओं-बहनों को क्या मिलता है, जब 1 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलती है। यह इस सरकार की जिम्मेदारी है कि वे अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें जमीन पर लागू करें। हम पहले 100 दिन कुछ नहीं कहेंगे लेकिन उसके बाद सरकार के कामकाज का आकलन जनता के सामने रखा जाएगा।

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

तेजस्वी यादव के बाद के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान भी सामने आया है। चिराग ने तेजस्वी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह से जनादेश का अपमान करना ही उनकी हार का कारण बना है। ये लोग कहते हैं कि ‘लोकतंत्र नहीं, सिस्टम जीता है,’ कभी EVM को दोष देते हैं, कभी SIR पर दोष डालते हैं। जब ये लोग जीतते हैं तो EVM ठीक है, लेकिन जब भी हारते हैं, तो गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं।

चिराग ने आगे कहा कि जब तक ये लोग बैठकर अपने बारे में नहीं सोचेंगे, तब तक इनके पैरों तले से ज़मीन खिसक जाएगी। इनकी पार्टी के MLA, नेता और कार्यकर्ताओं में इनकी चुप्पी की वजह से निराशा है। सदन में सत्र लंबे चलते हैं, आप (तेजस्वी यादव) विपक्ष के नेता हैं, फिर भी आप सेशन में नहीं रहते। आपने नतीजों के बारे में अपने कार्यकर्ताओं से बात नहीं की। जब उनके पास कहने के लिए कुछ होगा, तभी वे बोलेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews