बिहार में जनता की शिकायत सुनेंगे खुद DGP, पुलिस ने जारी किए दो हेल्पलाइन नंबर, तुरंत होगी कार्रवाई

बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (DGP) नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।
Bihar Police

बिहार में जब से नीतीश कुमार की नई सरकार का गठन हुआ तब से राज्य की कानून व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इस बीच, अब राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (DGP) नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।

DGP ने शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव के लिए वह सीधे बिहार के DGP को कॉल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर DGP विनय कुमार ने अपने नियंत्रण कक्ष के दोनों सरकारी नंबरों को सार्वजनिक कर दिया है। यह नंबर हैं 9031829339 और 90318 29340। 24 घंटे आम लोग इस पर कॉल कर अपनी शिकायत या सुझाव को दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों पर फौरन कार्रवाई भी होगी।

बता दें कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य के नागरिक सीधे मोबाइल पर अपनी शिकायतें, समस्याएं, सुझाव या सहायता संबंधी सूचना दे सकेंगे। पुलिस द्वारा जारी इन दो हेल्पलाइन नंबरों के जरिए कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, पुलिस से संबंधित समस्याएं, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी भी प्रकार की परेशानी को सीधे डीजीपी नियंत्रण कक्ष के संज्ञान में लाया जा सकेगा।

DGP विनय कुमार ने दिया स्पष्ट संदेश

DGP विनय कुमार की ओर से कहा गया कि आमजन को सूचित किया जाता है कि अपनी समस्याओं, शिकायतों के निवारण-सुझाव के लिए पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष में फोन कर के सूचना दें। इस पर फौरन कार्रवाई की जाएगी। बिहार पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगी। आप नियंत्रण में कॉल कर विधि-व्यवस्था को लेकर सुझाव भी दे सकते हैं।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

पुलिस ने नागरिकों से इस हेल्पलाइन का उपयोग केवल वास्तविक और गंभीर मामलों में करने की अपील की ताकि किसी भी प्रकार की गलत या भ्रामक सूचना देने से बचा जा सके। पुलिस का मानना है कि यह पहल राज्य में जन-सुरक्षा और पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews