अब अक्षरा सिंह की होगी राजनीति में एंट्री? इस पार्टी को करेंगी सपोर्ट, खुद ने किया खुलासा

बिहार में एक ओर जहां विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार हो रहा है तो दूसरी ओर छठ पर्व की धूम दिखाई दे रही है। इस बीच, अक्षरा सिंह के राजनीति में उतरने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसी खबर सामने आ रहीं है कि भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह भी अब राजनीतिक दुनिया में कदम रख सकती हैं।
अब अक्षरा सिंह की होगी राजनीति में एंट्री? इस पार्टी को करेंगी सपोर्ट, खुद ने किया खुलासा

राजनीति में एक के बाद एक अभिनेताओं की एंट्री होती जा रही है। भोजपुरी के कई अभिनेता एक्टिंग के साथ राजनीति में भी अपने हुनर दिखा रहे हैं। फिर चाहे वह मनोज तिवारी हो या फिर रविकिशन। हालही में विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने बीजेपी का समर्थन किया है तो वहीं खेसारी लाल यादव को लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने टिकट दिया है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है।

वहीं अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भोजपुरी की अदाकार अक्षरा सिंह भी राजनीतिक दुनिया में कदम रखने वाली हैं लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अक्षरा सिंह कौन सी पार्टी को समर्थन देंगी।

अक्षरा सिंह की राजनीति में होगी एंट्री

राजनीतिक दुनिया में कई अभिनेत्रियों ने अपनी जगह बनाई है। वर्तमान में स्मृति ईरानी, कंगना रनौत भी बीजेपी के सपोर्ट में है तो वहीं कई एक्ट्रेस अलग पार्टियों को अपना समर्थन दिए हुए हैं। अब बात अक्षरा सिंह की करें तो इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार देखा जा रहा है तो दूसरी ओर छठ महापर्व भी मनाया जा रहा है। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया कि वो हमेशा व्रत रखती हैं। वो बोलीं- इसके मायने को जिसने समझ लिया ना वो इसे करने से कभी पीछे नहीं हटेगा।

फिर जब अक्षरा सिंह के पूछा गया कि वो राजनीतिक दुनिया में कदम रखेगीं? तो अक्षरा ने साफ किया कि वो अभी तो नहीं लेकिन बाद में ये फैसला ले सकती हैं। वो बोलीं- अभी फिलहाल तो नहीं क्योंकि कोई इंटरेस्ट नहीं है। अक्षरा ने जोर देते हुए कहा फिलहाल नहीं। मतलब ये कि वो आगे राजनीति में जाने का मन बना सकती।

कौन-सी पार्टी को सपोर्ट करेंगी अक्षरा?

अब बात ये है कि अगर अक्षरा सिंह पॉलीटिक्स में उतरतीं भी हैं तो किस पार्टी को अपना समर्थन देंगी। इसी के साथ अक्षरा ने अपनी राजनीतिक राय साझा की और बताया कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में काम हुआ है। ऐसा कोई कह ही नहीं सकता, इसमें कोई दो राय नहीं है कि नीतीश जी ने अच्छा काम नहीं किया, बिहार को बढ़ाने की कोशिश नहीं की। अक्षरा सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर मेरे मित्र हैं और मैं उनकी पार्टी जनसुराज का प्रचार करने जा रही हूं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन जी ने फोन कर कहा कि प्रचार करने आना है, तो वो बोलीं कि- बीजेपी से भी कॉल आया है। अक्षरा से साथ ही पूछे जाने पर कि किस पार्टी की विचारधारा आपको अच्छी लगती है वो बोलीं कि- मैं हर पार्टी का प्रचार करने जाऊंगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews