उज्जैन में शनिवार को 114 मरीज ठीक होकर घर लौटे, 10 नए संक्रमित केस

उज्जैन में शनिवार को 114 मरीज ठीक होकर घर लौटे, 10 नए संक्रमित केस

उज्जैन/योगेश कुल्मी

उज्जैन मेंं शनिवार को 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इसी के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 670 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से एक की मौत की भी पुष्टि की है और अब तक जिले में कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं वो मालीपुरा , सरदारपुरा ,मेट्रो टाकीज की गली, पार्शवनाथ टावर , लक्ष्मी नगर के इलाके हैं। लेकिन इन सबके बीच अच्छी बात ये है कि शनिवार को ही एक दिन में ही 114 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews