रेड ज़ोन जिले में फिर 12 कोरोना पॉजिटिव, 350 के करीब पहुंचा आंकड़ा

रेड ज़ोन जिले में फिर 12 कोरोना पॉजिटिव, 350 के करीब पहुंचा आंकड़ा

उज्जैन।

राजधानी के उज्जैन में कोरोना(corona) का कहर जारी है। वही लगातार आ रहे नए मामले प्रशासन (administration) के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच रविवार देर रात उज्जैन में एक बार फिर 12 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट(report) कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 341 पहुंच गई है। वहीं अब तक 47 लोग कोरोना महामारी(pandemic) से मौत की चपेट में आ चुके हैं।

दरअसल रविवार रात आई रिपोर्ट में 12 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 341 हो गई है। वहीँ कोरोना संक्रमण से एक और मौत की पुष्टि हुई है। जिसके साथ कोरोना से मरने वाले की संख्या 47 पहुँच गयी है। इधर कुछ नए इलाकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।जिनमे सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। साथ ही मरीजों के परिजनों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। नए मिले मरीजों में दो बड़नगर और एक-एक मरीज तराना तहसील के गांव गवाडी और महिदपुर के हैं। शेष उज्जैन शहर के हैं।

इधर इससे पहले रविवार को 33 मामलों की पुष्टि हुई थी। जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 329 पहुँच गयी थी। वहीँ 2 मरीज स्वस्थ हो वापस अपने घर लौटे थे। जिसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 148 हो गयी है। जिले में अब कुल 134 एक्टिव केस हैं।जिनका उपचार चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews