सामूहिक नकल कराना पड़ा महंगा, केंद्राध्यक्ष समेत 12 शिक्षक निलंबित

सामूहिक नकल कराना पड़ा महंगा, केंद्राध्यक्ष समेत 12 शिक्षक निलंबित

दतिया।प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं का वक़्त चल रहा है। इस बीच बोर्ड की दसवीं परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है। मामला है दतिया(DATIA) जिले के भांडेर का। जहां बडेरा सोपान केंद्र पर शिक्षक का समुहदल बच्चों को नकल करवा रहा था। जहां मामले की जांच के बाद केंद्राध्यक्ष सहित 12 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि भांडेर तहसील के बडोरा सोपान केंद्र पर दसवीं के गणित के पेपर की परीक्षा चल रही थी। जहां केंद्र अध्यक्ष के साथ मिलकर शिक्षक ही परीक्षार्थियों को नकल करवा रहे थे। वहीं परीक्षार्थियों के रिश्तेदार भी परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े थे। जब इस संबंध में तहसीलदार नितेश भार्गव(NITESH BHARGAVA) को शिकायत की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से निकल करवाते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद तहसीलदार भार्गव ने प्रतिवेदन बनाकर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंप दिया। बताते चलें कि शनिवार को कलेक्टर रोहित सिंह ने एक्शन लेते हुए सोपान केंद्र के केंद्र अधीक्षक सहित 12 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही साथ डीईओ(DEO) ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इमेजिन शिक्षकों के नाम है इनमें जिन शिक्षकों के नाम है। उसमें केंद्र अध्यक्ष अवधेश शंखधार के अलावा भगवानदास जाटव, छोटे सिंह रायकवार, सीताराम पाल, हरिश्चंद्र राजपूत, बबलू यादव ज्ञानवती माहौर, प्रदीप कुमार, परशुराम सिंह धाकड़, रामकिशोर और सुरेश चन्द्र नामदेव पाल शामिल है।

गौरतलब हो कि बडेरा सोपान नकल के मामले में सालों से बदनाम है। इस केंद्र पर नकल के मामले में 1984 में मारपीट तथा हवाई फायरिंग तक हो चुकी है। वहीं कलेक्टर ने मामला संज्ञान में लेते हुए 12 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews