सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने 2 पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने 2 पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, मौके पर मौत

छिदवाड़ा।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मंगलवार-बुधवार रात के दरमियान बड़ा हादसा हो गया ।यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरक्षकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।बता दे कि छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला है।

घटना लखनवाड़ा के पास छिंदवाड़ा रोड की है। जहां एक तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार दो पुलिस आरक्षकों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। हाइवे मिडवे ट्रीट के पास सिवनी आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छिंदवाड़ा जिले के निवासी आरक्षक जगन्नाथ चोरे और सुंदरलाल गढ़वाल की मौत हो गई। दोनों आरक्षक सिवनी पुलिस लाइन में पदस्थ थे।हादसे के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा । फिलहाल लखनवाड़ा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews