MP के इस जिले में बिगड़े हालात, फिर मिले एक साथ 27 कोरोना पॉजिटिव

MP के इस जिले में बिगड़े हालात, फिर मिले एक साथ 27 कोरोना पॉजिटिव

बुरहानपुर।शेख रईस।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दिनों दिन हालात बिगड़ते जा रहे है । आए दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।अब देर रात आई 13 मरीजों की कोविड-19 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके अभी सुबह कोविड19 की जांच रिपोर्ट में 27 नये कोरोना संक्रमित सामने आये है वही 12 लोग की रिपोर्ट निगेटिव आई है।तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बाद बुरहानपुर में प्रशासन अलर्ट है। कोरोना के कहर को रोकने प्रशासन लागतार प्रयास कर रहा है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 17 मई तक शहर में कर्फ्यू के आदेश जारी किए है। लागतार कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती ही जा रही है बुरहानपुर में आज सुबह आई रिपोर्ट के बाद एक्टिंग केसों की संख्या 127 हो गए है। कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से प्रशासन सतर्क हो गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे कर कर लोगो की जांच कर सेम्पलिंग जांच हेतु लिए जा रहे है। वही पॉजिटिव केस आने के बाद क्षेत्र को बेरीकेट्स, बॉस लगा कर सील करने की करवाई की जा रही है जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने शहर वासियों से अपील की है कि जो भी संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये है वे स्वयं आगे आ कर जांच करे जिससे शहर भी और आपके परिवार भी इस बीमारी से सुरक्षित रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews