Corona: इस जिले में 6 और जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य टीम करेगी सर्वे

Corona: इस जिले में 6 और जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य टीम करेगी सर्वे

Coronavirus economic impact concept image

रायसेन।अजय गोहिल

रायसेन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हो रही है। रविवार को Raf 107वी वाहिनी (रेपिड डेक्शन फोर्स) के 6 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भोपाल एम्स में जांच के बाद सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओबैदुल्लागंज बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। जिसके बाद जिले से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 98 पहुंच गया है।

दरअसल औबेदुल्लागंज ब्लॉक के हिनोतिया ग्राम के पास Raf का कैम्प स्थित है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गौरहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। अभी तक कुल संक्रमित जवानों की संख्या 13 पहुँच गयी है। तीन दिन पहले 7 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 55 जवानों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 10 जवानों की जो रिपोर्ट आई है। उसमें से छह जवान संक्रमित मिले हैं। नए मरीज मिलने के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 98 पर पहुंच गया है। वहीँ अब स्वास्थ्य विभाग की टीम Raf कैंप सहित अन्य जगह का सर्वे करेगी। जिसमें आज और 100 जवानों के सेम्पल जांच के लिए लिये जाएंगे। ये सभी जवान भोपाल में कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे।

बता दें की संक्रमण फैलने को रोकने के लिए कैंप में 170 जवानों को क्वारेंटाइन किया गया था।उनमें से 55 जवानों के सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को 100 जवानों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। ताकि संक्रमित जवानों का पता लगाकर उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सके। जिले में अबतक 78 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अब तक पांच की कोरोना से मौत हो चुकी है। इधर जिले में अब कोरोना के 15 एक्टिव मामले हैं। वहीँ रायसेन में 2 हमीदिया अस्पताल में 1 और 12 मरीजों का एम्स अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वो ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews