जमीन विवाद में 7 लोग हुए घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में 7 लोग हुए घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

जबलपुर।संदीप कुमार

नरसिंहपुर सीमा से लगे टपरिया टोला गाँव मे जमीन को लेकर मालगुजारों और आदिवासियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया इस विवाद में जहाँ एक कि मौत हो गई है वही दोनो तरफ से सात लोग घायल हुए है।घटना के बाद मौके पर पहुँची चरगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर के नटवारा के रहने वाले है मालगुजार

जानकारी के मुताबिक नटवारा निवासी मालगुजार की जबलपुर-नरसिंहपुर की सीमा से लगे क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ जमीन है।आदिवासियों पर आरोप था कि उन्होंने मालगुजारों की कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया है जिसको लेकर मृतक अशोक सिंह अपने परिवार के राहुल सिंह,सोबरन सिंह और भानू सिंह के साथ टपरिया टोला पहुँचे और जमीन छोड़ने की बात आदिवासियों से करने लगे जिसके चलते उनका आदिवासियों से विवाद हो गया।विवाद बढ़ने के चलते दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गए।इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आदिवासियों ने मालगुजारों की बंदूकें छीनते हुए उन पर ही हमला कर दिया।हमले में सात लोग घायल हुए वही आज अशोक सिंह की निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।

विवाद बढ़ने की आशंका पर पुलिस हुई तैनात

जमीन को लेकर हुए विवाद और फिर अशोक सिंह की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई लिहाजा गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।इधर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर जिले में प्रसिद्ध थे अशोक सिंह

मालगुजार और प्रतिष्टित होने के साथ साथ अशोक सिंह का जिले में काफी नाम था सरल स्वाभाव के लिए वो हमेशा जाने जाते थे।सुरेश सिंह का उनके पैतृक गांव नटवारा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews