Corona Vaccine : इन्तजार ख़त्म, कोरोना वैक्सीन के 94 हजार डोज पहुंचे भोपाल

Corona Vaccine : इन्तजार ख़त्म, कोरोना वैक्सीन के 94 हजार डोज पहुंचे भोपाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| लम्बे समय से कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccinet) को लेकर हो रहा इतंजार आखिरकार अब ख़त्म हो गया है| कोरोना वैक्सीन के 94 हज़ार डोज़ राजधानी भोपाल (Bhopal) पहुँच गए हैं| यहां से वैक्सीन वैन के माध्यम से आठ जिलों में पहुंचाई जाएगी।

वैक्सीन बुधवार सुबह 11:15 बजे इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट के माध्यम से राजा भोज एयरपोर्ट पर उतारी गई। इसके बाद कोरोना वैक्‍सीन के बॉक्‍स को डॉमेस्टिक कार्गो टर्मिनल तक लाया गया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इन्‍हें विशेष वाहन से किलोल पार्क स्थित रीजनल ड्रग सेंटर पहुंचाया गया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज और ट्रान्सपोर्ट प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिये किलोल पार्क स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर पहुँचे। वहाँ उन्होंने प्रक्रिया के सुचारू व्यवस्था का आकलन किया। उन्होंने बताया कि भोपाल में 94 हजार वैक्सीन आयी हैं। जिसे संभाग के 8 जिले भोपाल, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा भेजा जा रहा है। इसी प्रकार आज इन्दौर और जबलपुर को भी वैक्सीन प्राप्त हो जायेंगी। गुरूवार को ग्वालियर को वैक्सीन उपलब्ध होगी।

मंत्री सारंग ने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 5 लाख 6 हजार से अधिक वैक्सीन प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन स्टोरेज से लेकर री-डिस्टिब्यूशन तक सारी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद हैं। ग्वालियर में 13 जिलों के लिये लगभग एक लाख 9 हजार 500, इंदौर में 15 जिलों के लिए एक लाख 52 हजार और जबलपुर में 15 जिलों के लिए एक लाख 51 हजार वैक्सीन उपलब्ध होंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews