उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, अजब सिंह कुशवाह हुए काँग्रेस में शामिल

उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, अजब सिंह कुशवाह हुए काँग्रेस में शामिल

मुरैना।संजय दीक्षित

लोक डाउन में सियासी उठापटक चल रही हैं इसी बीच आज बीजेपी के बड़े नेता अजब सिंह कुशवाह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी नही हो पाई हैं इससे पहले बीजेपी को बड़ा झटका लग गया है।अब बीजेपी को झटका देते हुए अजब सिंह कुशवाह ने कॉंग्रेस जॉइन कर ली है।

पिछली बार अजब सिंह सुमावली से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे उन्हें ऐंदल सिंह कंसाना ने 2018 में सुमावली सीट से हराया था और पूर्व में बीजेपी के प्रत्याशी थे,लेकिन अब एंदल सिंह सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो चुके है, बीजेपी से नाराज अजब सिंह कुशवाहा ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

सुमावली क्षेत्र से अजब सिंह कॉंग्रेस से टिकिट की दावेदारी करेंगे। आज कमल नाथ दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक के समक्ष अजब सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कुशवाह को जनाधार वाला नेता माना जाता है।वहीं अब कोंग्रेस में प्रवेश के बाद संभावना जताई जा रही हैं कि अजब सिंह को उप चुनाव में सुमावली सीट से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews