ग्रीन जोन के इस जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

ग्रीन जोन के इस जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

अलीम डायर।अशोकनगर।

ग्रीन जोन में चल रहे एमपी के अशोकनगर जिले के मुंगावली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बहादुरपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि मुंगावली ब्लाक अंतर्गत आने वाले बहादुरपुर के मंडी वार्ड निवासी प्रेम सिंह कुशवाह जो कि कुछ दिन पहले ही इंदौर से बहादुरपुर आया है।

इंदौर में वह मजदूरी का काम करता था इंदौर से बहादुरपुर आते ही उसकी सैंपलिंग की गई थी जिसकी आज रिपोर्ट आई है जो कि कोरोना प्रोजेक्ट पाई गई है। मुंगावली तहसील में यह दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला है। इससे पहले मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले अचलगढ़ के ग्राम सिहोरा में एक संदिग्ध पाया गया था। जो कि वह भी इंदौर से आया था और अब यह दूसरा मरीज जो निकला है। यह भी इंदौर से आया है।

एमपी में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर मैं पाए जा रहे हैं। जो कि अपने आप में एक संवेदनशील इलाका है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कितनी मुस्तैदी से इंदौर से आने वाली सभी लोगों की सही से जांच और सैंपल इन कर पाता है अगर एक भी इंदौर भोपाल और रेड जोन से आने वाला व्यक्ति अगर जांच से छूटता है तो वह हॉटस्पॉट बंद कर बम के रूप में फट सकता है जिससे ग्रीन जोन में चल रहे अशोकनगर जिले को रेड जोन में होने में देर नहीं लगेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews