‘एक दिन पहले AAP से कॉंग्रेस में आये नेता ने कहा- जो पद मांगे वह स्वार्थी

‘एक दिन पहले AAP से कॉंग्रेस में आये नेता ने कहा- जो पद मांगे वह स्वार्थी

अशोकनगर|हितेंद्र बुधौलिया

1 दिन पहले आप पार्टी के जिला संयोजक का पद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रितेश जैन आजाद को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर लगातार सक्रिय रहे रितेश को कॉन्ग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आई है ।हालांकि इन खबरों का कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी ने खंडन किया है ।उनका कहना है कि अभी अधिकृत रूप से किसी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है। इसी बीच रितेश जैन का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने खुद को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बाद अन्य कांग्रेसियों के नाराज होने के सवाल पर कहा है कि जो कांग्रेसी पद की मांग कर रहे थे वह स्वार्थी है।एक दिन पहले कॉग्रेस में आये रितेश ने बर्षो पुराने कोंग्रेसियो को नसीहत दी है कि कांग्रेस नेताओं को आलाकमान से मिले निर्देशों का पालन करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अशोकनगर शहर में अंडर ब्रिज निर्माण एवं दूसरी सामाजिक समस्याओं को लेकर रितेश लगातार सक्रिय रहे है।साथ ही बीते काफी समय से वह आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक के तौर पर भी काम कर रहे थे ।जैसे ही उनके द्वारा कांग्रेस में जाने का मामला सामने आया तो उनके सामाजिक सरोकारों को लेकर सोशल मीडिया पर कटाक्ष शुरू हो गये। कई लोगों ने आरोप लगाया कि समाज सेवा करते करते वह उस राजनीति व्यवस्था में शामिल हो गए जिसकी वह मुखालफत करते थे। रितेश का कहना है कि उनको कांग्रेस पार्टी के प्लेटफार्म पर समाज सेवा करने का बेहतर मौका मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दूसरे ही दिन सोशल मीडिया पर उनको ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें सामन आई है। सोशल मीडिया पर उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी इसी पद के समझौते पर छोड़ कर कोंग्रेस ज्वाइन की है। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो रितेश जैन ने खुद को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की खबर का खंडन या समर्थन तो नहीं किया मगर जब उनसे पूछा कि ऐसी स्थिति अगर होती है तो वह कांग्रेसी असंतुष्ट रहेंगे जो लंबे समय से इस पद के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे। इस पर रितेश का कहना है कि अगर कांग्रेसी पद मांग रहे थे तो वह स्वार्थी है। रितेश का कहना है कि कांग्रेसियों को आलाकमान के आदेश का पालन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम तरह की खबरों के बीच कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह रघुवंशी ने स्पष्ट किया है कि अभी तक अशोक नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। उनका कहना है कि अगले एक 2 दिन में यह तय हो जाएगा कि किसे ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews