फोरलेन में लहसुन से भरे ट्रक में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक हुआ ट्रक

फोरलेन में लहसुन से भरे ट्रक में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक हुआ ट्रक

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा फोरलेन पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लहसुन भरा हुआ था। आग लगने से वाहन में भरा लहसुन जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह छीपा बड़ौद राजस्थान से एक ट्रक लहसुन भरकर बिहार जा रहा था। ट्रक जैसे ही लुकवासा फोरलेन के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से एक ट्रक रांग साइड से आ रहा था। अचानक रांग साइड से ट्रक आकर देखकर लहसुन से भरा ट्रक चालक घबरा गया और उसे बचाने के चक्कर में वह फोरेलेन पर बनी रैलिंग से टकरा गया। रैलिंग सेे टकराने के बाद ट्रक से चिंगारी निकलने लगी और इस चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। आग लगते देख ट्रक ड्रायवर शिवा नीचे उतर गया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को फोन लगाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के करीब 20 मिनिट बाद कोलारस से  फायर ब्रिगेड पहुंची। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

जैसे ही ट्रक में आग लगी तो एक तरफ का रास्ता रुक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकलवाया। बताया जाता है कि ट्रक में लगभग आधे घंटेे से ज्यादा समय तक आग जलती रही, जिससे लाखों रुपए का लहसुन जलकर राख हो गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews