सेवढा, दतिया, राहुल ठाकुर। मंगलवार को सीधी में हुई बस दुर्घटना के बीच दतिया जिले में भी एक सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक दतिया जिले के सेवढ़ा में थरेट थाने के पास अनियंत्रित होकर कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत होगई वहीँ दुर्घटना में एक महिला व चालक सहित तीन लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि चालक का नियंत्रण कार से हैट गया और कार उछल कर खाई में गिर गई। हादसा दतिया-सेंवढ़ा रोड पर थरेट के पास हुआ है। दुर्घटना में कार में सवार दारूगर की पुलिया निवासी आकाश सोनी की मौत हो गई। गघायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






