हादसा: शादी से लौट रहा था परिवार, पेड़ से टकराते ही बोलेरो में लगी आग, 2 की मौत

हादसा: शादी से लौट रहा था परिवार, पेड़ से टकराते ही बोलेरो में लगी आग, 2 की मौत

दमोह/जबेरा। गणेश अग्रवाल।

दमोह जबलपुर मार्ग पर जबेरा से करीब 6 किलो मीटर दूर सुबह सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया। इस हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक गंभीर घायल को जबलपुर रेफर किया गया है। शेष लोगों का इलाज जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के लोग आदिवासी समुदाय के हैं,जो एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक जबेरा पुलिस को एवं डायल 100 एफआरबी 8 को सूचना मिली कि जबेरा के आगे दानीताल मोड़ पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराकर पलट गई है। साथ ही उसमें आग भी लग गई है। पॉइंट मिलने के बाद तत्काल जबेरा टीआई एवं पुलिस बल के साथ पहुंची डायल हंड्रेड की टीम मैं शामिल आरक्षक विजय ठाकुर एवं पायलट चरण लाल ने पलटी बोलेरो से घायलों को बाहर निकाला तथा सभी को जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर एक मासूम एवं एक महिला की मौत हो गई. वही एक महिला को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है, वहीं कुछ अन्य घायल महिलाएं एवं बच्चे जबेरा में ही इलाज करा रहे हैं।

यह आदिवासी परिवार ग्राम खैरी से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बोलेरो के द्वारा ग्राम कोंडाकला जा रहा था। तब यह हादसे का शिकार हो गया. प्रथम दृष्टया बोलेरो की तेज रफ्तार होना घटना का कारण बताया जा रहा है।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी लगते हैं स्थानीय भाजपा नेता रुपेश सैन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वही जबेरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का तथ्यात्मक खुलासा हो सकेगा.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews