Road Accident : मप्र में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दूल्हे समेत 8 की मौत, कई घायल

KHANDWA ROAD ACCIDENT

खंडवा, सुशील विधानी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa District) में आज गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया।यहां बैतूल हाइवे (Betul Highway) पर ग्राम मेहलू के पास बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें दूल्हे (Bride) समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह घटनास्थल पहुंचे हैं और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसा चालक की झपकी लगने के चलते हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) ने परिजनों से चर्चा की और शासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।खंडवा कलेक्‍टर (Khandwa Collector) के भी दुर्घटनास्‍थल पर पहुंचने की सूचना म‍िली है। घायलों को उपचार के ल‍िए अस्‍पताल भेजा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वाहन में 70 से अधिक लोग सवार थे, इसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान दूसरे वाहन से जा रहे बाराती मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद करने में जुट गए। शोर, शराबा सुन कर ग्रामीणों की मौके पर पहुंच कर सहायता करने लगे।  बारातियों ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली में दबे घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही सूचना पर 108 एंबुलेंस (Ambulances) मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया । दर्जन भर बाराती ट्राली में दब गए, जबकि कई गड्ढे में जा गिरे। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews