NH44 के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

dead body

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश(madhya pradesh) के डबरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डबरा के कल्याणी तिराहे पर NH44 के किनारे संदिग्ध परिस्थिति(doubtful conditions) में एक युवक का शव पड़ा होने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस तरह से युवक का शव(dead body) पड़े होने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में आंतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की छानबीन की। छानबीन करने पर युवक की पहचान हो सकी।

मृतक की शिनाख्त प्रकाश चौहान, निवासी अंबेडकर कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर के रूप में हुई। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों की भीड़ को देखते हुए डबरा अनुभाग के आंतरी ,बिलौआ और टेकनपुर थानों की पुलिस(police) मौके पर मौजूद रही। वहीं आक्रोशित परिजनों(family members) का आरोप है कि प्रकाश की हत्या की गई है। आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा NH44 को जाम करने के हालात बनते देख डबरा अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होने परिजनों को समझाइश दे चक्का जाम करने से रोका। एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा द्वरा मृतक के परिजनों को उचित न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया गया तब जाकर गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव को मौके से उठा कर पोस्टमार्टम(post-mortem) के लिए ले जाने दिया।

मृतक युवक प्रकाश चौहान के परिजनों की माने तो उनका कहना है के प्रकाश की हत्या की गई है। वह यही ढाबे पर काम करता था। जिसका किसी ढाबा संचालक से पेशों को लेकर लेन-देन भी चला आ रहा था। प्रकाश के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जिनका वह पालन पोषण करने वाला घर में एक ही व्यक्ति था ऐसे में उसकी पत्नी और बच्चों के सामने जीवन यापन का एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। आंतरी थाना पुलिस ने परिजनों के शक पर एक युवक को भी गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews