केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले का घेराव कर रहे “आप” कार्यकर्ता गिरफ्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले का घेराव कर रहे “आप” कार्यकर्ता गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। किसान आंदोलन के समर्थन में बुलाये गए भारत बंद का समर्थन कर रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर( Union Agriculture Minister Narendr Singh Tomar) के ग्वालियर स्थित सरकारी बंगले का घेराव किया और प्रदर्शन किया। बाद में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। “आप” (AAP) नेताओं का कहना था कि हम किसानों के समर्थन में तब तक आवाज बुलंद करते रहेंगे जब तक ये काले कानून वापस नहीं हो जाते।

भारत बंद का असर ग्वालियर में भी देखा गया। बाजार बंद रहे वहीं राजनैतिक दलों ने जोरदार प्रदर्शन किये। किसान आंदोलन और भारत बंद का समर्थन कर रही आम आदमी पार्टी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के रेसकोर्स रोड स्थित शासकीय आवास के बाहर घेराव किया। आप नेताओं ने यहाँ जमकर नातेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप तोमर के मुताबिक धरना दे रहे आप कार्यकर्ताओं से जब इसकी अनुमति मांगी तो उन्होंने अनुमति होने से इंकार कर दिया लेकिन साथ ही धरने से हटने से भी इंकार कर दिया। जिसके बाद धरने पर बैठे सभी 15 आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा किसानों को समर्थन तब तक जारी रहेगा जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं हो जाते।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews