Accident: कार और मैजिक की भीषण भिड़ंत में तीन की मौत, 5 घायल

Accident: कार और मैजिक की भीषण भिड़ंत में तीन की मौत, 5 घायल

जबलपुर, संदीप कुमार

सिहोरा-गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनु तिराहे में देर रात कार और मैजिक आटो के बीच भीषण भिड़ंत हुई जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर ले जाया गया है

गोसलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरनु तिराहे पर जबलपुर की ओर जा रही कार क्रमांक यूपी 53 एपी 2695 में सवार होकर कुछ लोग जबलपुर की ओर जा रहे थे जैसे ही कार बरनु तिराहे पर पहुंची वैसेे ही जबलपुर सेे गोसलपुर की ओर आ रहा मैजिक बेला गांव की ओर मरने लगा जिससे तेज रफ्तार कार और मैजिक ऑटो की भी तगड़ी भिड़ंत हो गई जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं हालांकि मृतकों एवं घायलों की अब तक पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने मर्ग कायम कर सबों को सिहोरा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है।

इनकी हुई मौके पर मौत, ये हुए घायल 

भीषण हादसे में मैजिक में का चालक मुरली मनोहर (40) निवासी व्यायामशाला रांझी, कार में सवार बिहार निवासी मनोज कुमार शर्मा (27) राजीव कुमार (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही मैजिक में सवार नर्मदा कुमार पटेल (28), राजेश कुमार पटेल (32), सौरव कुमार 23 प्रवेश कुमार (27) और विवेक कुमार (40) को गंभीर रूप से घायल होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल से भिजवाया। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
कार के उड़े परखच्चे, मैजिक भी बुरी तरह दबी : पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक मैजिक क्रमांक एमपी 20 जीबी 2884 कटनी से जबलपुर की तरफ जा रही थी वही कार क्रमांक यूपी 53 एपी 2695 जबलपुर से कटनी की तरफ जा रही थी हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं मैजिक बुरी तरह दब गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews