PM मोदी के कार्यकाल में देश ने जो उपलब्धियों हासिल की, वो स्वप्न जैसा- लाल सिंह आर्य

PM मोदी के कार्यकाल में देश ने जो उपलब्धियों हासिल की, वो स्वप्न जैसा- लाल सिंह आर्य

दतिया।सत्येंद्र रावत

पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रकारों से सर्किट हाउस पर रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो कार्य 57 वर्ष में नहीं किये, मोदी सरकार ने वह कार्य एक वर्ष में करके दिखा दिये। एक वर्ष में ऐसे-ऐसे कार्य हुये जिन्हें देखकर ऐसा लगता कि जैसे कि हम कोई स्वप्न देख रहे हों, लेकिन वह कार्य हकीकत में हुए। यह सब कार्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण हुये। जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाई गईं। इसके बाद विपक्ष कहता था कि भाजपा चुनाव आने पर ही नारा देती है कि अयोध्या में श्रीराम भगवान का भव्य मंदिर बनाया जायेगा।

आज मोदी सरकार ने श्रीराम भगवान के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया है और हमने विपक्ष ने बता दिया है कि हमने जो जनता के साथ वादे किये थे उनको हमने एक-एक करके पूरा किया है। मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बहिनों को उचित सम्मान दिया। अब कोई भी किसी भी बहिन बेटी को तीन बार तलाक बोलकर उसकी जिन्दगी बर्बाद नहीं कर सकेगा। आतंक पर प्रहार करते हुए सर्जिकल स्ट्राईक, एयर स्ट्राइक जैसे अभियानांे से आतंकबाद की आंखों में आंख डालकर बात करना मोदी सरकार ने कानून की दृष्टि से कई कदम उठाये। आज जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है।

वहीं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सही समय पर लाॅकडाउन करके देश को इस वैश्विक महामारी से काफी हद तक बचा लिया है और हम इस पर कन्ट्रोल करने में भी सफल रहे हैं। मोदी सरकार ने संकट के समय में सभी वर्गों का ख्याल रखा और किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, मोहन पटवा, रामशरण रूसिया, बद्री साहू आदि भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews