Gwalior News : दिवाली से पहले एक्शन, नासिक भेजा जा रहा 6 क्विंटल से अधिक मावा जब्त

Gwalior News : दिवाली से पहले एक्शन, नासिक भेजा जा रहा 6 क्विंटल से अधिक मावा जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिवाली से पहले शनिवार को ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) की खाद्य सुरक्षा टीम (Food Sefaty Team) एक्शन में आ गई है।  टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रेन से नासिक (Nashik) भेजा जा रहा 650 किलो मावा मिलावटी (Impure Mawa ) होने के शक में जब्त कर लिया। खास बात ये है कि इस मावे का मालिक अभी सामने नहीं आया है और जो व्यक्ति इसे लेकर बुक करने आया था वो कागज फेंककर भाग गया।  खाद्य विभाग के मुताबिक मावा भिंड जिले के अटेर से आया था और नासिक भेजा जा रहा था।

त्योहारों से पहले ग्वालियर चम्बल अंचल(Gwalior News)  में नकली मावे का कारोबार जोर पकड़ लेता है। खासकर भिंड और मुरैना जिला नकली दूध और नकली मावे के लिए कुख्यात है। खाद्य विभाग की टीम भी त्योहारों से पहले यानि होली, दिवाली, राखी से पहले एक्शन मोड में आ जाती हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : करवाचौथ से पहले सोना पुरानी कीमत पर, चांदी में उछाल, ये हैं ताजा रेट

इस बार भी दिवाली से पहले जिला प्रशासन की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम चौकन्नी है। भिंड और मुरैना से आने वाले मावे पर उसकी नजर है।  शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर बड़ी मात्रा में नकली मावा आया है जो नासिक भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Electricity Bill: त्यौहारों से पहले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, कर सकेंगे ये काम

खाद्य सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया के मुताबिक सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापा मार कार्रवाई की तो वहां 19 डलिया मावा नासिक ने नाम बुक किया मिला।  जब टीम रेलवे स्टेशन पहुंची तो मावा बुक करने वाला व्यक्ति कागज फेंककर भाग गया।  टीम ने कागज और मावे को जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP में रिटायर्ड IAS की बहू को JCB से कुचलने की कोशिश! सामने आया वीडियो

नोडल अधिकारी संजीव खेमरिया ने कहा कि कागजों के आधार पर मावे के मालिक की पहचान की जा रही है उसके बाद इसकी सेम्पलिंग कर जाँच के लिए भेजा जायेगा। जब्त किये गए मावे की कीमत आज के रेट के हिसाब से 50 हजार रुपये बताई गई है।

[dgv_vimeo_video id=”638105829″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews