अवैध शराब पर एक्शन में आबकारी विभाग, 2500 किलो महुआ लहान जब्त

अवैध शराब पर एक्शन में आबकारी विभाग, 2500 किलो महुआ लहान जब्त

बुरहानपुर, शेख रईस। मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena) जिले में जहरीली शराब (Poisonous liquor) से हुई 26 मौतों  के बाद बुरहानपुर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह (Collector Praveen Singh) के निर्देश पर आबकारी विभाग एक्शन में है।  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह (Collector Praveen Singh) के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (SP Rahul Kumar Lodha) के मार्गदर्शन में आज एक बड़ी करवाई को अंजाम दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी एस सी चौधरी से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त आबकारी वृत बुरहानपुर एवं पुलिस थाना शिकारपुरा द्वारा क्षेत्र बलवाड़ टेकडी में दबिश दी गई एवं मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। कार्रवाई  में लगभग 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2500 किलो महुआ लहान जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती अभिलाषा वर्मा, गरिमा अलावा सहित संपूर्ण दल उपस्थित रहा।  उन्होंने बताया कि  अवैध शराब को लेकर जिले में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews