वसूली के लिए किए हवाई फायर, जवाब में जमकर हुआ पथराव

वसूली के लिए किए हवाई फायर, जवाब में जमकर हुआ पथराव

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंटों ने एक लोन ग्राहक के घर जाकर ना सिर्फ हवाई फायर किये बल्कि मोहल्ले में पथराव भी किया। जवाब में लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने भी एजेंटों पर पथराव कर दिया जिसके बाद वो भाग गए। खास बात ये है कि लोन की जिस किश्त को एजेंट लेने आये थे उसे ग्राहक जमा कर चुका था। विवाद की वजह अतिरिक्त पैसा मांगना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर में जनकगंज थाना क्षेत्र में नगर निगम वर्कशॉप के पास रहने वाले जितेंद्र कुशवाह सब्जी की दुकान लगाते हैं उन्होंने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी तनुष्का फाइनेंस से 90 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया था। 8 फरवरी को पहली किश्त 5285 जमा होनी थी । जो जमा नहीं हुई तो रुपये लेने शनिवार को कंपनी के वसूली एजेंट धीरेंद्र गुर्जर अपने दो साथियो के साथ जितेंद्र के घर पहुंचे। जितेंद्र किश्त देने लगा तो धीरेंद्र ने 485 रुपये पेनल्टी के और मांगे । जितेंद्र ने देने से मना किया और कंपनी के अधिकारी से बात की तो कम्पनी के अधिकारी ने ऑफिस में और किश्त जमा करने की सलाह दी। जिसे बाद जितेंद्र कंपनी में जाकर किश्त जमा कर आया। रविवार शाम को जब जितेंद्र घर पर था तब वसूली एजेंट धीरेंद्र गुर्जर अपने एक दर्जन साथियों के साथ वहाँ पहुंचा और गालियाँ देते हुए हर के दरवाजे में लात मारी और हवा में तीन गोलियां चला दी। लोग कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने जितेंद्र के घर पर पथराव शुरू कर दिया। घटना समझ आते ही मोहल्ले के लोग छतों पर इकट्ठा हैं और उन्होंने बदमाशों पर भी पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद वो गालियाँ देते हुए भाग गए। उसके बाद जितेंद्र जनकगंज थाने गया और रिपोर्ट दर्ज कराई। टी आई प्रीति भार्गव का कहना है कि जितेंद्र के पड़ोसियों ने वीडियो फुटेज दिए हैं। Fir दर्ज कर ली है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews