Rekha Love Story: अपने से 13 साल छोटे एक्टर पर आ गया था ब्यूटी क्वीन रेखा का दिल, इस एक्ट्रेस की वजह से टूट गया रिश्ता

Rekha slaps paparazzi

Rekha Love Story Hindi: रेखा की गिनती इंडस्ट्री की टॉप और दिग्गज एक्ट्रेस में होती है। लंबे समय तक फिल्मों में अपना जलवा दिखाने के बाद आज भी वह अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं। रेखा ने आज तक शादी नहीं की है फिर भी वह अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं।

रेखा का नाम इंडस्ट्री के कुछ फेमस कलाकारों के साथ जुड़ा है। इनमें से एक नाम अमिताभ बच्चन का भी है। दोनों की प्रेम कहानी आज तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले हैं जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे।

यहां जानें Rekha Love Story

रेखा लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और जिस एक्टर पर उनका दिल आया था वह उनसे उम्र में 13 साल छोटा था। एक्टर के कम उम्र का होने के बावजूद भी रेखा अपना दिल हार बैठी थी और प्यार में दीवानी हो गई थी। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के नंबर वन खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं, जिनपर रेखा का दिल आ गया था।

Rekha Love Story

अक्षय कुमार ने आउटसाइडर होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से बेहतरीन मुकाम पाया है। 1991 में फिल्म सौगंध से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्हें सफलता मिलती गई। 1992 में फिल्म खिलाड़ी में काम करने के बाद अक्षय कुमार इसी नाम से पहचाने जाने लगे। अपनी एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते भी अक्षय ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

अक्षय कुमार पर आया रेखा का दिल

1996 में अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी आई थी जिसमें उनके साथ रवीना टंडन और रेखा दोनों को देखा गया था। फिल्म में रेखा और अक्षय के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे लेकिन यह भी कहा जाता है कि असल जिंदगी में भी रेखा को 13 साल छोटे अक्षय से प्यार हो गया था।

फिल्म के सेट पर दोनों कलाकारों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। रेखा एक्टर के लिए अपने घर से खाना बनाकर लाती थी और उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाने के साथ लंबा वक्त उनके साथ गुजारती थी। उस समय बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चा चलने लगी थी।

इस एक्ट्रेस को रास नहीं आया रिश्ता

इस समय इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस समय अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शूटिंग सेट पर रेखा के साथ एक्टर की बढ़ती नजदीकियां रवीना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही थी। अपने दोनों के बीच चल रही बातों को गलत भी ठहराया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में तो इस बात का दावा भी किया जाता है कि अक्षय और रेखा की नजदीकियों से परेशान रवीना टंडन गुस्से में आग बबूला हो गई थी और उन्होंने रेखा को अक्षय से दूर रहने की सलाह दे दी थी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और इस फिल्म के बाद अक्षय और रवीना टंडन का रिश्ता भी हमेशा के लिए खत्म हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews