बिना अनुमति के करवा रहे शराबखोरी, प्रशासन ने की होटल मालिक पर FIR दर्ज

बिना अनुमति के करवा रहे शराबखोरी, प्रशासन ने की होटल मालिक पर FIR दर्ज

जबलपुर, संदीप कुमार। शासन-प्रशासन के दिशा निर्देश जारी होने के बाबजूद होटल मालिकों ने बगैर अनुमति के 31 दिसंबर की रात जमकर शराब बिक्री की और लोगों को दारू पिलाई। बगैर अनुमति के होटल कोजी, बिनको, मिडटाउन और होटल मशाला एक्सप्रेस में दारू बिक्री होने पर मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार अवैध मदिरा पान एवं अनावश्यक पार्टी करने पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त एसएन दुबे के मार्गदर्शन एवं आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी जीएल मरावी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानो एवं होटलों पर न्यू ईयर पार्टी जिनमें मदिरा पान की अनुमति (ओकेजनल लायसेंस) प्रप्त नहीं की गई थी , ऐसे स्थलों को चिन्हित कर आबकारी विभाग द्वारा सामूहिक दबिश की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े- नए साल के पहले दिन जाने क्यों Twitter पर ट्रेंड कर रहा #एमपी_में_जंगलराज

कार्रवाई के दौरान होटल कोजी , होटल, बिनको, होटल मिडटाउन, मशाला एक्सप्रेस , में बिना अनुमति न्यू ईयर पर मदिरा पान ( परोसे जाने ) पर होटल संचालक के विरुद्ध म० प्र० आब० अधि० 1915 की धारा 36 (ग )के तहत 4प्रकरण कायम किये गए। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी कु. भारती गोंड जी. डी. लाहोरिया, उपनिरीक रविशंकर मरावी, रविशंकर यादव, श्वेता सिंह तिवारी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक व आरक्षक उपस्थित रहे।

बता दें कि ग्वालियर में बीते रात जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देश के बाद आबकारी विभाग द्वारा की अवैध रुप से परोसी जा रही शराब के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन के अमले ने  अवैध रुप से संचालित किए जा रहे “कायरो कैफे एंड क्लब की गई, जिसमें प्राशासन द्वारा नशा कर रहे युवकों और नाबालिग को पकड़ा गया था। वहीं बार का संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews