अलीराजपुर: जिला कलेक्टर की लोगों से अपील, कहा – करें कर्फ्यू के नियमों का पालन

अलीराजपुर: जिला कलेक्टर की लोगों से अपील, कहा – करें कर्फ्यू के नियमों का पालन

अलीराजपुर। यतेंद्रसिंह सोलंकी।

कोरोना का संक्रमण अन्य जिलों में भी फैलता जा रहा है। अलीराजपुर में भी आज एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद शासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि कलेक्टर ने यह निर्देश दिए हैं कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की सेवा प्रशासन द्वारा व्यवस्थित करवाई जाएगी।

दरअसल अलीराजपुर में 1 संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसके बाद कलेक्टर सुरभि गुप्ता नहीं जिलेवासियों से अपील की है कि वह कर्फ्यू के नियमों का पालन करें। अपने घरों में रहे और घर से बाहर ना निकले। वहीं उन्होंने जिला वासियों को आश्वासन दिया है कि उनके आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं की व्यवस्था प्रशासन द्वारा करवाई जा रही है। कलेक्टर गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर कोई कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी के बीच बीते बुधवार को कर्फ्यू आदेश का पालन संबंधी दिशा निर्देश देते हुए एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस बल द्वारा जिले में कल फ्लैग मार्च निकाला गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews