अलीराजपुर: विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, की ये मांग

अलीराजपुर: विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, की ये मांग

अलीराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी

वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी कोरोना के कारण देश में लाकडाऊन पिछले 21 दिनों से जारी है। मंगलवार को लाक डाऊन की अवधि 3 मई तक बढा दी गई। जिसके कारण जो परिवार मजदूरी के सहारे अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है। वे इस लाक डाऊन के कारण अपनी दैनिक आवश्यक समस्याओं के कारण परेशान हो रहे है।

विधायक मुकेश पटेल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र पत्र लिखकर यह मांग की है कि आदिवासी परिवार को मनरेगा भत्ता दिया जाना चाहिए। महामारी से उपजे संकट काल के बीच में उनके लिए आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में यह भत्ता उनके लिए एक सहयोग का काम करेगा।  उन्होंने कहा कि हमारे जिले में आदिवासी परिवार अधिकतर मजदूरी पर निर्भर है। इसलिए उन्हे मनरेगा भत्ता दिया जाना चाहिए। उन्होने मुख्यमंत्री चौहान से मांग की कि इस विकट परिस्थिति में जिले के सी जाबकार्डधारी परिवारों को मनरेगा योजनांतर्गत मनरेगा भत्ता दिया जाए। जिससे इन परिवारों का भरण पोषण हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews