अलीराजपुर: अफवाहों के बीच पुलिस अधीक्षक ने दिया संदेश

अलीराजपुर: अफवाहों के बीच पुलिस अधीक्षक ने दिया संदेश

अलीराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी

इन दिनों देशभर में कोरोना संक्रमण महामारी के चले अलीराजपुर जिले में 3 मई तक लॉक डाउन ओर जिले में 20 अप्रेल तक कर्फ़्यू की अवधि चल रही है। विगत दिनों जिलेभर में सोशल मीडिया पर रात्रि के दौरान चोर गिरोह के सक्रिय होने की तरह-तरह की अफवाएं चल रही है।

जिसको लेकर पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव ने आमजनता से कहा कि इस तरह की अफवाहो पर ध्यान ना देने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि आप लोगों को पता चला होगा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में तरह तरह की अफवाह चल रही है। सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है कि चार गिरोह जिले में हड़कंप की तैयारी में है। उन्होंने सचेत किया है कि आप अफवाहों पर ध्यान ना दें क्योंकि यह सच नहीं है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी अफवाह आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह अफवाह आमजनों तक फैल रही है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन कार्यवाही में है और लगातार ऐसे लोगों की धड पकड़ कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews