राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमरिंदर के सिद्धू पर गंभीर आरोप, नरोत्तम बोले- “सोनिया करें स्थिति स्पष्ट”

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमरिंदर के सिद्धू पर गंभीर आरोप, नरोत्तम बोले- “सोनिया करें स्थिति स्पष्ट”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से कहा है कि वे यह बताएं कि आखिरकार उन्होंने कैसे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जिनके ऊपर उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) राष्ट्र विरोधी होने की बातें कर रहे हैं। शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर गंभीर टिप्पणियां की थी और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

अमरिंदर सिंह का कहना था कि नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान और आर्मी चीफ बाजवा से बेहद अच्छे संबंध हैं और वे राष्ट्र के लिए खतरा है। अमरिंदर ने पाकिस्तान से पंजाब में ड्रग और हथियारों की सप्लाई तक होने की बात की थी। अमरिंदर ने यह भी कहा था कि यदि सिद्धू मुख्यमंत्री बनाए जाते हैं तो वे इसका विरोध करेंगे। अमरिंदर के इस बयान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा है कि उन्हें यह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि आखिरकार उन्होंने कैसे नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जिस पंजाब की सीमाएं पड़ोसी मुल्क से लगती है। इतना ही नहीं ,अमरिंदर सिंह के सिद्धू के खिलाफ दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए नरोत्तम ने कहा कि सोनिया गांधी को सिद्धू के मामले में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। पंजाब में नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है और उसके ठीक पहले सिद्धू को लेकर छिड़ी जंग से अब लगभग यह साफ हो गया है कि सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाना या ना बनाना कांग्रेस के लिए भयी गति सांप छछूंदर जैसी हो गई है।

https://vimeo.com/608394110

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews