नाराज सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक बैठक छोड़कर गए, कहा CM से करेंगे शिकायत

नाराज सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक बैठक छोड़कर गए, कहा CM से करेंगे शिकायत

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| नगर निगम मुख्यालय में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की बैठक में शामिल होने आये पूर्व विधायक एवं सिंधिया समर्थक नेता मुन्नालाल गोयल बैठक बीच में छोड़कर चले गए। उनका कहना था कि जब जमीन पर काम नहीं हो रहे तो बैठक का क्या लाभ। उन्होंने ये भी कहा कि वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

उपचुनाव में जनता के बीच जाने वाले नेताओं को अपने विधानसभा के विकास कार्यों की चिंता सता रही है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पूर्व विधायक और सिंधिया समर्थक नेता मुन्नालाल गोयल अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे। उन्होंने वहाँ मौजूद निगम कमिश्नर संदीप माकिन और इंजीनियरों से कहा कि अमृत योजना के तहत डाली गई सीवर और वाटर लाइन के बाद सड़क क्यों नहीं बन रही, बारिश में जनता इससे दुर्घटना का शिकार हो रही है। लेकिन पूर्व विधायक को संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वे बैठक बीच में छोड़कर निकल आये। उन्होंने मीडिया से कहा कि अमृत योजना के तहत काम कर रहे ठेकेदारों के साथ एग्रीमेंट है कि लाइन डालने के बाद उन्हें सड़क पहले जैसी करके देनी है लेकिन अफसरों की लापरवाही और मनमानी के कारण काम नहीं हो रहे और जनता परेशान है।

बैठक बीच में छोड़कर आने के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि जमीन पर जब काम ही नहीं हो रहे तो दो दो घंटे बैठक कर समय क्यों बर्बाद किया जाए। क्या इसकी शिकायत करेंगे इस सवाल के जवाब में पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मैं निश्चित इसकी चर्चा करूँगा। उन्होंने कहा कि दो तीन महीने हो गए सकडें खराब हैं जनता की नाराजगी हमें झेलनी होगी। काम तो नगर निगम को ही करना है।

उधर निगम कमिश्नर संदीप माकिन ने कहा कि ये कोईआधिकारिक बैठक नहीं थी वे कई दिनों से क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करना चाहते थे तो मैंने इंजीनियर्स बुला लिए थे। काम नहीं होने से नाराजहोकर बैठक बीच में छोड़कर जाने के सवाल और कमिश्नर ने कहा कि काम तो हो रहे हैं लेकिन हम सबकी प्राथमिकता का ध्यान नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि पानी या सीवर की लाइन डालनी है तो पहले मिलान करेंगे फिर सड़क बनाएंगे। ये तो संभव नहीं है नहीं है कि हम पहले सड़क बना दे और फिर मिलान करें। इसमें हमारा नुकसान होता है। पूर्व विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात पर कमिश्नर ने कहा कि मैं अपनी बात रख सकता हूँ और कुछ नहीं कह सकता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews