एंटी माफिया अभियान : सरकारी जमीन बेचने वाले 9 भू-माफिया के खिलाफ FIR

एंटी माफिया अभियान : सरकारी जमीन बेचने वाले 9 भू-माफिया के खिलाफ FIR

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले में एंटी माफिया अभियान (Anti mafia campaign)के तहत भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में भोली-भाली जनता को शासकीय माफी औकाफ की जमीन को आवासीय प्लाट के रूप में छलपूर्वक बेचने वाले वाले 9 आरोपियों के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में एकतापुरी हरिजन बस्ती के पास गुढ़ी निवासी कुछ फरियादी पहुँचे थे। इन फरियादियों द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन की प्रारंभिक जाँच में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh)को जमीन संबंधी इस धोखाधड़ी का पता चला था। उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के निर्देश तहसीलदार श्रीमती शिवानी पांडेय (Tehsildar Smt Shivani Pandey) को दिए थे। तहसीलदार श्रीमती शिवानी पांडेय (Tehsildar Smt Shivani Pandey) ने पुलिस थाना माधौगंज पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

कुशवाह कॉलोनी गुढ़ा-गुड़ी का नाका लश्कर क्षेत्र के निवासी कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचकर शिकायत की थी कि हमारे नाम से आवासीय जमीन के कागजात होने के बाबजूद हमें बेदखली के नोटिस मिले हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उनके आवेदन की जाँच- पड़ताल की तो पता चला कि इन लोगों को भू-माफिया ने छलपूर्वक सरकारी जमीन के प्लाट बेचे हैं। इस प्रकार की धोखाधड़ी का पता चलने पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार श्रीमती शिवानी पाण्डे को निर्देश दिए थे कि इस प्रकरण की बारीकी से जाँच-पड़ताल करें और पुख्ता साक्ष्यों के साथ सरकारी जमीन बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराएँ। कलेक्टर श्री सिंह ने जन-सुनवाई में फरियाद लेकर आए लोगों को भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी को न्याय दिलाया जायेगा।

इनके खिलाफ कराई गई है FIR

तहसीलदार श्रीमती शिवानी पांडेय (Tehsildar Smt Shivani Pandey) ने बताया कि शासकीय जमीन बेचने वाले 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें पुरुषोत्तम कुशवाह, लक्ष्मण सिंह, भगवानदास, छोटे सिंह, पूरन सिंह, बाबू सिंह , नवल सिंह, चन्द्रकला पत्नी जीवनलाल व मुन्नी पत्नी रामसिंह कुशवाह सभी निवासी एकतापुरी कॉलोनी हरिजनबस्ती के पास गुढ़ी शामिल हैं।

इनको छलपूर्वक बेची गई सरकारी जमीन

तहसीलदार श्रीमती शिवानी पांडेय (Tehsildar Smt Shivani Pandey) ने बताया कि प्रकरण की छानबीन में पता चला है कि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को भू-माफिया ने छल पूर्वक सरकारी जमीन बेचकर ठगा है। जिन लोगो को सरकारी जमीन बेची गई है उनमें श्रीनिवास चौरसिया, श्रीमती रंजना जाधव, श्रीमती रामदेवी, श्रीमती अर्चना किरार, श्रीमती वंदना गुप्ता, सर्वश्री रनवीर सिंह, मंगल सिंह, बाला साहब, केदार सिंह, लायक सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद सिंह, शाही सक्सेना, अरनज बोरसे , सुनील सिंह व सीताराम धाकड़ सभी निवासी एकतापुरी कॉलोनी हरिजन बस्ती के पास गुढ़ी शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews