स्पोर्ट्स क्लब में हाई प्रोफाइल हंगामा : आर्चरी कोच ने की पत्नी से मारपीट, छात्रा से अवैध संबंध का लगाया आरोप

स्पोर्ट्स क्लब में हाई प्रोफाइल हंगामा : आर्चरी कोच ने की पत्नी से मारपीट, छात्रा से अवैध संबंध का लगाया आरोप

जबलपुर, संदीप कुमार| तीरंदाजी के राष्ट्रीय कोच रिछपाल सिंह (Archery Coach Richpal SIngh) ने आज रानीताल स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में अपनी पत्नी के साथ ना सिर्फ स्वयं मारपीट की बल्कि अपने छात्राओं से भी मारपीट करवाई| इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया से भी कोच और उनके छात्राओं ने अभद्रता करने की कोशिश की| स्पोर्ट्स क्लब में काफ़ी देर तक हुए हाईप्रोफाइल हंगामे के बाद लॉर्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले आई।

जम्मू से जबलपुर पहुंची कोच रिछपाल सिंह की पत्नी, पति पर लगाए संगीन आरोप
कोच रिछपाल सिंह की पत्नी मोनिका सिंह आज शाम जम्मू (Jammu) से अचानक ही जबलपुर (Jabalpur) पहुंची और सीधे रानीताल स्पोर्ट्स क्लब में जाकर अपने पति से मिलना चाही, पर महिला के पति ने उससे बात करने की वजह मारपीट करना शुरू कर दी इतना ही नहीं मौके पर मौजूद इस खबर को कवर कर रही मीडिया से भी छात्रों ने अभद्रता की| कोच रिछपाल सिंह की पत्नी का आरोप है कि उसके पति का आर्चरी की एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध है इतना ही नहीं महिला ने यह भी कहा कि उसने दिल्ली में रंगे हाथों दोनों को पकड़ा था|

कोच रिछपाल यशपाल सिंह का है विकलांग बेटा-पर नहीं करता देखरेख
तीरंदाजी कोच रिछपाल सिंह की पत्नी मोनिका सिंह ने बताया कि उसका एक विकलांग बेटा भी है जो कि हमेशा बीमार रहता है पर उनके पति रिछपाल सिंह ना ही कभी अपने विकलांग बेटे पर ध्यान देते हैं और ना ही परिवार के अन्य सदस्यों पर| महिला का आरोप था कि उसका पति जबरन उसे तलाक देना चाहता है जिसका केस जम्मू न्यायालय में भी चल रहा है|

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
रानीताल स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस हाईप्रोफाइल हंगामे में जमकर विवाद हुआ, इधर विवाद की सूचना मिलते ही लॉर्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने ले गई, इधर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया, पुलिस ने जब उन्हें फोन लगाया तो उनका मोबाइल बंद आने लगा|

महिला पर बनाया जा रहा है लगातार दबाव
जानकारी के मुताबिक शिकायत दर्ज करवाने जब कोच रिछपाल सिंह की पत्नी मोनिका सिंह को लॉर्डगंज थाने ले जाया गया तो उसके बाद शिकायत वापस लेने के लिए लगातार कई लोगों के फोन आना शुरू हो गए हैं, फिलहाल मोनिका सिंह की शिकायत पर लॉर्डगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews