कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाने आगे आई सेना, वायु सेना ने बरसाए फूल, थल सेना ने किया सम्मान

कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाने आगे आई सेना, वायु सेना ने बरसाए फूल, थल सेना ने किया सम्मान

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

देश में कोरोना महामारी(corona pandemic) से प्रत्यक्ष लड़ाई लड़ रहे कोरोना वारियर्स(corona warriors) का हौसला बढ़ाने के लिए आज सेना आगे आई। थल सेना ने जहाँ कलेक्ट्रेट(Collectorate) पहुंचकर अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान किया वहीं फूलबाग चौराहे पर वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पुलिस पर पुष्प बरसाए।

चीफ ऑफ दि डिफेंस स्टाफ(chief of the defence staff) बिपिन रावत(bipin rawat) के निर्देश पर आज पूरे देश में सेना के तीनों अंगों थल सेना, वायु सेना और जल सेना ने कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित एक सादे समारोह में थल सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोरोना की लड़ाई में फ्रंट पर मौजूद जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों , कर्मचारियों, डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि का सम्मान किया। इस मौके पर मौजूद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सेना के अधिकारियों का आभार जताते हैं कहा कि इससे स्टाफ का हौसला बढ़ता है।

उधर फूलबाग चौराहे पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के सम्मान में पुष्प वर्षा कि। वायुसेना का हेलिकॉप्टर जब आसमान में उड़ान भर रहा था तब कोई कुछ समझ नहीं पाया बाद में जब संकेत मिले तो पुलिस अधिकारी कर्मचारी फूलबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए उसके बाद हेलिकॉप्टर ने चक्कर लगाते हुए पुलिस पर गुलाबों कि वर्षा की। जवाब में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने हाथ उठाकर वायुसेना का अभिवादन किया और उसके प्रति आभार जताया। पुलिसअधीक्षक नवनीत भसीन ने सेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सीमा पर देश के दुश्मन से हमारी रक्षा करते हो हम समाज के अंदर उसके दुश्मन से रक्षा करते हैं। हमारा हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews