अशोकनगर: गर्भवती महिला को विशेष वार्ड में किया गया क्वारंटाइन

अशोकनगर: गर्भवती महिला को विशेष वार्ड में किया गया क्वारंटाइन

अशोकनगर|हितेन्द्र बुधौलिया

बहादुरपुर कस्बे के कोरोना पोजिटिब युवक के परिवार की दो गर्भवती महिलाये जो क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती थी उन में से एक महिला को प्रसव की पूर्ण अवधि के चलते जिला चिकित्सालय के रैफर किया गया। पूरे सुरक्षा प्रबंधन के साथ इस महिला को लाया गया ।यह मामला अस्पताल प्रबंधन के लिये एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है।  महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के साथ संक्रमण के प्रभाव से अन्य लोगो को भी बचना है। प्रसूताओं को जिला चिकित्सालय में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जो अन्य सभी तरह के मरीजो एवं प्रसूताओं के संपर्क से बाहर होगी।

बहादुरपुर कस्बे की यह महिला कोरोना पोजिटिब युवक की भाभी बताई जा रही है।जो संक्रमित यूवक की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री में है।महिला का कोरोना सेम्पिल जांच के लिये गया ,जिसकी रिपोर्ट आने बाकी है। सिविल सर्जन डॉ हिमांशु शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल आई महिला में प्रारंभिक तौर पर कोरोना के लक्षण नही है।बाकी अभी रिपोर्ट का इंतजार है।इसलिय प्रसूता को पृथक रखा गया है।जहां उसके लिये जरूरी इंतजाम किये गये है।

डॉक्टरों के अनुसार अगले दो से तीन दिन के अंदर महिला की डिलिवरी हो सकती है।महिला डॉक्टरों के निरीक्षण में एवं इसकी नॉर्मल डिलेवरी हो सकती है। जिला चिकित्सालय लाई गई महिला के अलाबा एक महिला और क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती है ,जो कोरोना पोजिटिब है।उसको भी 5 माह का गर्भ है ।उसका उपचार कोविड सेंटर में ही किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews