कोरोना से लड़ाई में ASP की अपील, होम क्वारंटाइन व्यक्ति घूमता दिखे तो तुंरत दे सूचना

कोरोना से लड़ाई में ASP की अपील, होम क्वारंटाइन व्यक्ति घूमता दिखे तो तुंरत दे सूचना

बुरहानपुर।शेख रईस

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कोरोना संक्रमण के लागतार मामले बढ़ते ही जा रहे है जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है साथ ही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह क्षेत्र की जनता से संवाद के माध्यम से लागतार सम्पर्क बनाये हुए है।

पुलिस प्रशासन एस पी बि एस बिरदे के निर्देशन में लगातार क्षेत्र निगरानी कर लोगो की सुरक्षा कर रहा है ASP महेंद्र तारणेकर ने आज जनता के नाम संदेश में लोगो से अपील की है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचे अगर कोई आपके क्षेत्र में होम आइसोलेट है पॉजिटिव है या निगेटिव्र है और होम क्वारेटाइन हो तो उन्हें हौसला दे उनका सपोर्ट करे उनके परिवार को संबल दे हमे उनसे नफरत नही करनी है। लेकिन अगर आपके क्षेत्र में कोई होम आइसोलेट है पॉजिटिव है या निगेटिव्र है और होम क्वारेटाइन हो और बाहर घूमता फिरता देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना देवे।

बुरहानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बड़ा आज आये 07 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज को मिलाकर जिले भर में अब तक 279 हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज जिसमे 105 मरीजों को स्वस्थ होने पर किया जा चुका डिस्चार्ज वही 13 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम सिंह वर्मा ने की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews