
Indore News : इन्दौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो आरोपियों ने लोहा व्यापारी का पीछा कर उसे लूटने का प्रयास किया लेकिन वो नाकामयाब रहे। बता दें कि बदमाशों ने उसे रिवाल्वर दिखाई लेकिन व्यापारी की हिम्मत के कारण आरोपी लूट में सफल नही हो पाए। दरअसल, जैसे ही बदमाशों ने व्यापारी को रिवाल्वर दिखाई वैसे ही व्यापारी उस पर झपट पड़ा। जिसके बाद डर से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जूनी थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। जब फरियादी लोहा व्यापारी हातिम भाई रंग वाला दुकान बंद कर वीर सावरकर नगर स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश ने उनका रास्ता रोककर नकली रिवाल्वर दिखाई और बैग छीनने का प्रयास करने लगे। तभी हातिम भाई ने हिम्मत कर दोनों ही बदमाशों पर झपट पड़े और बदमाशों की रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। जिससे डरकर दोनों वहां से फरार हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”836089836″]
[dgv_vimeo_video id=”836089949″]
जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम की बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का जल्द-से-जल्द पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”836080492″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

