Audio Viral: सहकारिता निरीक्षक का ऑडियो वायरल, की पैसे की मांग, दी धमकी

Audio Viral: सहकारिता निरीक्षक का ऑडियो वायरल, की पैसे की मांग, दी धमकी

अनूपपुर, वेद शर्मा। सहकारिता विभाग के रीडर की यह आवाज (voice) रिकार्डिंग अनूपपुर जिला के सहकारिता निरीक्षक DK श्रीवास्तव एवं लैम्प्स प्रबंधक राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर रामयस शर्मा जी के बीच हुई बात का है। रिकॉर्डिंग में सहकारिता निरीक्षण DK श्रीवास्तव लैम्प्स प्रबंधक राजेन्द्रग्राम रामयश शर्मा से पैसे की मांग के लिए फोन किया।

जिससे तंग आकर लैम्प्स प्रबंधक रामजस शर्मा ने DK श्रीवास्तव की आवाज को रिकार्डिंग किया। वही सहकारिता निरीक्षण DK श्रीवास्तव लैम्प्स प्रबंधक राजेन्द्रग्राम रामयश शर्मा से पहले जो राशि की मांग की थी। उससे दोगुनी राशि की मांग भी की है। जो आवाज (voice) रिकार्डिंग में साफ झलक रही है।

रामयस शर्मा के बताए अनुसार की बार-बार धमकी मिलने पर कही से व्यस्था कर के एक राशि (50 हजार) दिया गया, इस कार्य से DK श्रीवास्तव का मन बढ़ गया तीन माह बाद फिर वे 2 लाख की राशि की मांग किये। बाद में 1लाख पर आए थे और कहा कि तुमने यदि नही दिया तो मैं बहुत दबाव में हूँ। कोई भी उपाय कर कमी निकलूंगा और तुम्हे वर्ख़ास्त भी करवा दूंगा। कानूनी करवाई भी करवा दूंगा। मैं जो कहूंगा वही शहडोल DR भी करेंगी। तुम यह मान लो कि मैं ही DR हूँ ।

Read More: मांधाता विधानसभा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने जारी किया संकल्प पत्र

जब रामयश शर्मा नही दे सके तब रामयश शर्मा के विरुद्ध बिभिन्न प्रकार की करवाई की गई। ऐसे में इन आवाजो की फॉरेंसिक जांच कर, लैम्प्स प्रबंधको को धमकाकर उन्हें भ्रस्टाचार करने हेतु बाध्य कर अवैध कमाई करने वाले सहकारिता निरीक्षक DK श्रीवास्तव के विरुद्ध कानूनी करवाई की जाय। वही भाजपा के स्थानीय नेता भी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर 20 वर्षो से पदस्थ सहकारिता निरीक्षक DK श्रीवास्तव और उपयुक्त सहकारिता के विरुद्ध कानूनी करवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews