बजाज का खास पेंशन प्लान, रिटायरमेंट के बाद होगी मौज, पैसों की टेंशन की होगी छुट्टी, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानें डीटेल

LIC Pension Plan

Pension Plan: रिटायरमेंट को लेकर लोग कई सपने देखते हैं। अपने कई शौक पूरा करना चाहते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं। लेकिन यदि तैयारी सही से ना हो तो आपका गोल्डन एज भी बर्बाद हो सकता है। कई लोग पहले से ही रिटायरमेंट के प्लानिंग कर लेते हैं, पेंशन प्लांस काफी मददगार साबित होते हैं। मार्केट में विभिन्न प्रकार के प्लान उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक बजाज एलियांज का रिटायर रिच प्लान (Retrire Rich Plan) है। इन मार्केट लिंक्ड प्लान के जरिए वरिष्ठ नागरिक बड़ा कॉर्पस  तैयार कर सकते हैं, इसका इस्तेमाल रेगुलर इनकम जनरेट करने में किया जा सकता है।

प्लान के बारे में

खास बात यह है कि इस प्लान में इनवेस्टमेंट ऑप्शन मिलते हैं। रेगुलर प्रीमियम पेमेंट, सिंगल सिंगल प्रीमियम पेमेंट और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। इससके अलावा टॉप-अप प्रीमियम पेमेंट और फ्लैक्सिबल प्रीमियम पेमेंट टर्म इत्यादि की सुविधा उपलब्ध होती है। भुगतान किए गए प्रीमियम का 101%+ टॉप अप प्रीमियम का लाभ मिलता है। वहीं 105% डेथ बेनिफिट की सुविधा भी इस पर मिलती है ‌ बजाज के इस प्लान का लाभ 30 वर्ष से लेकर 73 वर्ष के व्यक्ति उठा सकते हैं। इसका वेस्ट एज 37 से लेकर 80 साल होता है। पॉलिसी टर्म 7 साल से लेकर 30 साल का होता है। वही प्रीमियम पेमेंट टर्न 5 साल या फिर पॉलिसी टर्म के बराबर होता है। इसके अलावा पॉलिसी की तहत कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। 15 दिन के ग्रेस पीरियड का लाभ मिलता है। स्कीम के 5 साल पूरे होने के बाद इसे सरेंडर भी किया जा सकता है।

कितना करना पड़ेगा निवेश

यदि कोई व्यक्ति सिंगल प्रीमियम पेमेंट का ऑप्शन चूज कर चुनता है तो उसे कम से कम 50000 रुपये प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेग। वहीं रेगुलर या लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट का विकल्प चुनने पर 7 साल से कम प्रीमियम पेइंग टर्म के लिए 9500 रुपये मासिक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। 7-10 के साल 4500 रुपये और 11 से अधिक साल के लिए 3000 रुपये न्यूनतम प्रीमियम का भुगतान करना होता है। टॉप अप प्रीमियम की मिनिमम राशि 5000 रुपये होती है। प्लान से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए बजाज अलियांज के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्कट में निवेश की सलाह नहीं देता। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews