महामारी में बांके बिहारी भक्त मण्डल ने गरीबों को वितरित की दाह संस्कार की सामग्री

महामारी में बांके बिहारी भक्त मण्डल ने गरीबों को वितरित की दाह संस्कार की सामग्री

मुरैना।संजय दीक्षित।

कोरोना महामारी में देश बड़े ही संकट से जूझ रहा है।तो वहीं कुछ समाजसेवी भूखे प्यासे मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था दिन रात कर रहे हैं।अगर देखा जाए तो बांके बिहारी भक्त मण्डल ने अनूठी पहल शुरू की हैं। जिसमें दाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री बिना लाभ हानि के उचित मूल्य पर सर्व समाज के लोगों के लिए सामग्री 1 थैले में रखकर दी जा रही हैं।इसके साथ ही किसी भी लावारिस अवस्था को निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही हैं।

आज शहर में इस समय लोक डाउन के चलते पूरे देश मे बाजार बंद हैं जिसके कारण स्थिति बहुत ही भयानक बनी हुई हैं लोगों को दाह संस्कार के सामान लिए कहीं भी इधर उधर न भटकना पड़े जिसके लिए बांके बिहारी भक्त मण्डल ने अनूठी पहल शुरू की हैं और ये सेवा निरंतर जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews