बैतूल: जिले में 6 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक साल की बच्ची भी शामिल

बैतूल: जिले में 6 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक साल की बच्ची भी शामिल

बैतूल।वाजिद खान

जिले में एक साथ 6 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमे एक साल का बच्चा भी शामिल है। सभी मजदूर है।जो मुंबई महाराष्ट्र से यहां पहुचे थे। डीएचओ डॉ आरके धुर्वे के मुताबिक घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के शोभापुर गांव के चार और कतिया कोयलारी में दो पॉजिटिव मिले है। इन सभी लोगो को घोड़ाडोंगरी के हॉस्टल में कोरेण्टाइन कर रखा गया है।यही से इनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।जिनकी रिपोर्ट आज मिल गयी है।

इस तरह जिले में अब तक मिले पॉजिटिव की संख्या 9 हो गयी है। जिसमें से एक ठीक हुआ है। फिलहाल जिले में 8 एक्टिव केस हैं। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 10 सैंपल पॉजिटिव आये हैं अर्थात 6 आज मील सैंपल 2 तारा ग्राम के वहीं आरिफ अंसारी के 2 सैंपल। बताया जा रहा है कि ये कई रिश्तेदार के संपर्क में भी आये थे। इससे बैतूल में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आज मिले सभी 6 लोग महाराष्ट्र से आये थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद एसडीएम हरसिमरन कौर ने घोड़ाडोंगरी हॉस्टल का मुआयना कर व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने नए 6 केस के पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। इधर इस खबर वायरल होने के साथ ही घोड़ाडोंगरी में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बन्द कर लिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews