Bhopal News : प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को फिर मिली धमकी

रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) के हुजुर से बीजेपी विधायक (BJP MLA) और मप्र विधानसभा (MP Assembly) के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar Sharma) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।  यह धमकी सोशल मीडिया पर हैदर खान नाम के युवक द्वारा दी गई है।इसका एक फोटो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Photo Viral) हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह धमकी रामेश्वर शर्मा को रिंक़ू शर्मा को इंसाफ़ दिलाने के लिए फ़ेसबुक (Facebook) पर मुहिम छेड़ने पर मिली है।

दरअसल, बीते दिनों प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दिल्ली (Delhi) में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ता रिंक़ू शर्मा की हत्या पर इंसाफ़ दिलाने की पोस्ट की थी। इस धमकी (Threat) के बाद रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि चाकू पीठ में नही सीने पर मारना मियाँ इंसाफ़ देना-दिलाना और लेना बहुत अच्छे से आता है हमें अपने पूर्वजो से पूछ लेना… जय श्रीराम #JusticeForRinkuSharma

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी शर्मा को धमकी मिल चुकी है। बीते साल नवंबर में उड़ीसा के संबलपुर के धानपल्ली में एक कंपनी में काम करने वाले झारखंड निवासी जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी।जिसके बाद रामेश्वर शर्मा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। वही जावेद की फेसबुक पोस्ट के आधार पर मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और अब हैदर नाम के शख्स द्वारा धमकी दी गई है।

रामेश्वर शर्मा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews