Bhopal Corona Update: राजधानी में बेकाबू कोरोना, फिर सामने आए 199 पॉजिटिव

Bhopal Corona Update: राजधानी में बेकाबू कोरोना, फिर सामने आए 199 पॉजिटिव

भोपाल।

अपने शुरुआती समय में संक्रमण की रफ्तार से बचे रहने वाले राजधानी भोपाल में अब आए दिन संक्रमण के नए नए रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं। जुलाई महीने के सहयोग से भोपाल में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या शतक से ऊपर जा रही है। कोरोना अब भोपाल के हर गली मोहल्ले में तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इसी के साथ रविवार को कोरोना के 199 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को राजधानी मेरे पास 221 नए मामले की पुष्टि की गई थी। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज के मिलने के बाद प्रशासन ने अब चप्पे चप्पे पर नाकाबंदी शुरू कर दी है। वही लॉकडाउन पर भी आम जनता के लिए सख्तियां बढ़ा दी गई है।

दरअसल रविवार को एक अरुणा रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल में संक्रमण का आंकड़ा 5000 के पार जा चुका है। जहां कल संक्रमण के 5109 मामले रिकॉर्ड किए गए थे वही ऐप संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5200 पहुंच गई है। वही भोपाल में अब तक 154 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज सुबह 11 लोग राजधानी के चिरायु अस्पताल से 58 लोग स्वस्थ हो कर घर पहुंचेगे, जिसके बाद राजधानी में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3390 हो गई है। वहीं यहां कुल एक्टिव केसों की संख्या 1800 हो गई है।

हर घंटे मिल रहे 5 मरीज
भोपाल में जुलाई के महीने में अब तक की स्थिति में हर घंटे 5 मरीज मिल रहे हैं। जुलाई में अब तक शहर में 2841 मरीज मिल चुके हैं। औसतन हर दिन में शहर में 117 मरीज मिल रहे हैं, और हर घंटे करीब 5 मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना के लक्षण पता चलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सैंपल की जांच करवाई थी जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संपर्क में आए हुए सभी मंत्रियों एवं लोगों से अपील की है कि वह खुद को क्वॉरेंटाइन करें और अपनी जांच करवाएं।

10 दिन का टोटल लॉकडाउन

भोपाल लगातर बढ़ रहे संक्रमण के चलते 24 जुलाई की रात 8:00 बजे से शहर में 10 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। यह लॉकडाउन 4 अगस्त की सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा। लगातार बढ़ रहे संक्रम पर काबू पाने प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। शहर के अधिकांश हिस्सों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों पर नाकाबंदी कर दी है। लोगों के सड़क पर निकलने पर पूर्ण मनाही है। आवश्यक वस्तु का सप्लाई लोगों के घर-घर किया जा रहा है। इसके साथ ही भोपाल के कई हिस्सों पर तीसरी आंख अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन ड्रोन के जरिए व्यवस्था को चुस्त किए हुए हैं। लॉक डाउन के उल्लंघन के तहत शनिवार को 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखकर एक तरफ जहां प्रदेश की जनता के अंदर डर का माहौल है वही लगातार प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews